महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आंधी-पानी से करीब चार दर्जन से अधिक बिजली पोल व तार टूटकर गिर गए। इससे 309 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारी टूटे पोल व तार को ठीक करने में जुट गए, लेकिन देर शाम तक पूरी तरह बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। इससे लोगों की सांसत हो गई। बुधवार की आधी रात में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी से बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र के शहर फीडर के अलावा रम्हौली, चौक, भिटौली, मिठौरा, परतावल और पनियरा क्षेत्र में कई पोल टूटकर गिर गए। इससे इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। नौतनवा संवाद के अनुसार नगर पालिका परिषद नौतनवा तहसील फीडर को आपूर्ति के लिए छपवा के पास पेड़ उखड़क तार पर गिर गया। इससे छह पोल टूट गए। गुरुवार की शाम तक टूटे पोल व तार को ठीक नहीं किया जा सका। इससे 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.