बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज गुरुवार की दोपहर एकाएक बदला और आसमान में काले बादल छा गए तथा तेज हवा संग गजर-तड़प के साथ बारिश होने लगी। जनपद के तीन जगहों पर हवा में उड़े टीन शेड से महिला, युवती और युवक घायल हो गए। वहीं नगरा क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में पीपल के पेड़ के नीचे दबकर सुरेन्द्र राजभर की गाय मर गई। शहर से गांव तक जगह-जगह बिजली तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही है। बेमौसम आंधी-पानी से चहुंओर अफरा-तफरी मच गयी, बारिश से रबी की मुख्य फसल गेहूं को काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं मड़ाई के लिए खेतों में चल रहे हार्वेस्टरों के पहिए थम गए, खेतों में काटकर रखे गये बोझ भींग गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। शहर के चमन सिंह बाग रोड में एक अर्धनिर्मित मकान का दीवार कार पर गिर गया, जिससे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.