बगहा, अप्रैल 10 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। पश्चिम चंपारण जिले में बीते वर्ष अक्टूबर के छह माह बाद आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से 30 फीसदी गेहूं की तैयार फसल को क्षति पहुंचने के अनुमान हैं। 20 एमएम बारिश से गन्ना, मक्का, मूंग, सब्जी, आम-लीची को फायदा हुआ है। इधर, जिले में वज्रपात से लोग सहमे रहे। सिरिसिया में फौजी कमलनारायण साह के घर पर ठनका गिरा। हालांकि इससे उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गये। पक्के का मकान जगह-जगह क्रैक कर गया। कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के वैज्ञानिक सौरभ दुबे ने बताया कि आंधी से आम-लीची के दाने झड़कर गिरे हैं। लेकिन बारिश से बचे हुए आम-लीची के दानों को फायदा होगा। उसके डंठल मजबूत होने के साथ फल का विकास भी बेहतर होगा। जिले के सभी प्रखंडों में बारिश हुई है। इससे खेतों में नमी लौटी है। गरमा फसलों के साथ गन्ने को भी इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.