सीवान, मई 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सोमवार की रात तेज हवा के साथ आई बारिश में शहर में जगह-जगह पेड़ गिर गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह होते ही वन विभाग की टीम मुख्य जगहों से पेड़ हटाने का कार्य तेजी से शुरू किया। गौर करने वाली बात है कि शहर के पुलिस लाइन, गोपालगंज मोड़, एसपी आवास, सिविल कोर्ट परिसर में आंधी-पानी में बड़े पेड़ गिर गए। इससे कहीं-कहीं मुख्य मार्गों पर जहां आवागमन प्रभावित हुई। वहीं पदाधिकारियों के आवास परिसर, सिविल कोर्ट परिसर में पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुई। लेकिन, सुबह में कोर्ट खुलने पर लोगों को परेशानी हुई। इन जगहों से वन विभाग के रेंज अधिकारी हिमांशु शेखर और गार्ड प्रीति कुमारी ने तत्परता के साथ गिरे पेड़ों को हटवाने का कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.