आरा, जून 6 -- बिहिया। निज संवाददाता जगदीशपुर के त्रिमूर्तियां के समीप गुरुवार की शाम आयी तेज आंधी व बारिश के कारण पोल गिर जाने से बिहिया नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर क्षेत्र में आयी तेज आंधी व बारिश के कारण जगदीशपुर स्थित ग्रिड से बिहिया स्थित पावर सब स्टेशन तक आने वाले 33 हजार वोल्ट के बिजली तार वाले 14 पोल गिर गये, जिससे बिहिया नगर समेत आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्र व बेलवनिया फीडर, गजराजगंज फीडर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी। पावर सब स्टेशन बिहिया के जेई उमाशंकर ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद बिजली बहाल करने को लेकर पूरी रात युद्धस्तर पर कार्य कर शुक्रवार की सुबह तीन बजे बिजली आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.