सासाराम, अप्रैल 14 -- सूर्यपुरा/ संझौली, हिन्दुस्तान टीम। सूर्यपुरा व संझौली प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की दोपहर आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। ओलावृष्टि से गेहूं के साथ सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि अभी गेहूं की कटाई शुरू हुई थी। खेतों में 75 प्रतिशत से अधिक फसल लगे हुए हैं। किसान मौसम को देख पूर्व से ही चिंतित थे कि अचानक आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इसी बीच ओलावृष्टि ने खेतों में लगी गेहूं की फसलों को बर्बाद कर दिया। ओलावृष्टि से पके हुए गेहूं के दाने झड़ गए। वहीं सब्जी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। किसानों ने बताया कि लौकी, टमाटर, भिंडी आदि की फसलें चौपट हो गई। सबसे ज्यादा टमाटर की फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, संझौली में भी सोमवार को दोपहर आंधी और बारिश के बीच ओलावृष्टि ने किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.