हजारीबाग, मई 19 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। शनिवार को तेज आंधी और बारिश के बाद 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पूरा इलाका अंधेरे में है। इस बाबत बिजली विभाग ने अभी तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। वहीं दूसरी तरफ तीव्र आंधी से प्रखंड के गैड़ा पंचायत के बेड़ो खुर्द में सुरेंद्र सिंह पिता गंदोरी सिंह का कच्चे मकान का लगभग सारा खपरा उखड़ उड़ गया। पूरा परिवार खपरा उड़ने के क्रम में बाल बाल बच गया। यह परिवार दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। इस संबंध में गैडा पंचायत के उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय ने बताया कि सुरेंद्र सिंह गरीब व्यक्ति है। वह मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करता है। इसका पक्का मकान नहीं है। घर की जर्जर स्थिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.