गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सुबह आई आंधी-तूफान ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। आंधी के चलते छपरा-थावे, छपरा-गोरखपुर और छपरा-बलिया रूट पर 20 पैसेंजर ट्रेने निरस्त करनी पड़ी। साथ ही 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा और 30 ट्रेनें 10 से 12 घंटे तक प्रभावित रही। इस बीच यात्री खाने से लेकर पानी तक के लिए तरस गए। इन तीनों रूटों पर 45 पेड़ सुबह पांच बजे से लेकर छह बजे के बीच में रेलवे ट्रैक पर गिर गए थे, जिसे हटाने में रेलवे को पसीने छूट गए। किसी तरह शाम पांच बजे के बाद तीनों रूटों पर पेड़ काटकर हटाए गए तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि छपरा-थावे, छपरा-गोरखपुर और छपरा-बलिया रूट पर बनकटा से मैरवा के बीच, देवरिया-नूनखर के बीच अहिल्यापुर के पास, देवरिया के बैतालपुर के बीच, चौरी चौरा और गौरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.