गढ़वा, अप्रैल 28 -- खरौंधी। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। उस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि होने लगी। उसी दौरान आंधी से खरौंधी-राजी करिवाडीह मुख्य पथ पर पेड़ गिर गया। उससे जाम लग गया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। वहीं पर सड़क के किनारे खड़ी टाटा सूमो पर गिरे पेड़ की चपेट में आ गया। उससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गिर गया से सूमो क्षतिग्रस्त हो गयी। उस दौरान कार में कोई नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...