सिद्धार्थ, मई 2 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया था। मई माह के पहले दिन आंधी के बाद रिमझिम बरसात होने से मौसम सुहाना हो गया है। अचानक मौसम परिवर्तन होने से लोगों ने खुशी जताते हुए आगामी दिनों में अच्छी बरसात होने की संभावना जताई है। गुरुवार सुबह सूर्य दर्शन होने के साथ मंद गति से हवा चल रही थी। इससे सुबह सैर, स्कूल, नौकरी व अन्य कार्यों पर जाने वाले लोगों को मौसम की ठंड में निकलना अच्छा महसूस हुआ। समय बीतने के दौरान दिन में 11 बजे हवा तेज गति से चलने लगी। यह धूल भरी आंधी में तब्दील हो गई। चारों तरफ उड़ते धूल के गुबार से धुंध नुमा माहौल हो गया। इससे हर कोई बचने की कोशिश करता दिखा। अभी आंधी थमती इसी बीच बारिश की बूंदे धरती पर गिरना शुरू हो गईं। रिमझिम बारिश लगभग पौन घंटा तक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.