गाज़ियाबाद, मई 2 -- लोनी, मोदीनगर। शहर में शुक्रवार सुबह पांच बजे आई आंधी से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कई स्थानों पर कर्मचारियों को फाल्ट सही करने में करीब नौ घंटे लग गए। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह से बिजली न होने से घरों की टंकियों का पानी खत्म हो गया। इससे लोगों को दैनिक कार्य करने में परेशानी हुई। आरोप है कि लोगों ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो बिजली निगम के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बागपत की सीमा के पास बिजली के छह खंभे गिर गए थे। खंभे लगाने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर की गई। वहीं, मोदीनगर में देवेंद्रपुरी औरमहेंद्रपुरी सहित दर्जनों कॉलोनियों में शुक्रवार सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। यही हाल ...