नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके लिए टीम जमकर तैयारी कर रही है। मुंबई की टीम पांच मैच खेलने के बाद सिर्फ एक मैच जीत सकी। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तूफान के कारण मैदान छोड़कर भागना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा और रोहित शर्मा तेज हवा से बचते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में खिलाड़ी दौड़ते हुए मैदान से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में कमबैक कहते हुए नजर आए। तूफान के चपेट में दीपक चाहर भी आए थे, उनके साथ कोच महेला जयवर्धने और लसिथ मलिंगा भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.