अमरोहा, मई 8 -- हसनपुर में गुरुवार दोपहर आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के बीच दो मंजिल मकान गिर गया और टीनशेड भी उड़ गई। मलबे में दबकर दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल घायलों को मलबे से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। आंधी से कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए। ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बताया जाता है कि जिस वक्त आंधी आई तब गांव बौना डगरौली निवासी जयपाल व उनकी पत्नी राजो टीन शेड के नीचे बैठे थे। अचानक ही दो मंजिल मकान की ईंटें उनके टीन शेड पर आकर गिरीं। टीन शेड पूरी तरह से टूट गया। नीचे दबकर दंपति घायल हो गया। वहीं मकान के मलबे में दबकर ग्रामीण मंगला भी घायल हो गया। तेज आवाज होने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े व मलबा हटाना शुरू किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.