फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान स्मार्ट सिटी के लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। शनिवार को जिले वासियों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। बूंदाबांदी से तापमान में बदलाव आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 3 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना व्यक्ति की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार तक 37 से 38 के बीच में तापमान रहने की बात कही है। वहीं, शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से उमस वाली गर्मी में लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। बीके सहित जिले के तमाम अस्पतालों में जल जनित बीमारियों के रोगियों को देखा जा सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.