जमशेदपुर, फरवरी 12 -- पटमदा: बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर गांव में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। मौके पर पहुंचे बोड़ाम बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, मुखिया रूपा सिंह सरदार व पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। इस संबंध में समाजसेवी विशाल दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति गांव में जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा 24 प्रहर यानी 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है जो शनिवार की सुबह संपन्न होगी। जयंती के मौके पर सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप महतो, विक्रम सिंह, पंसस महापद सिंह व दयामय बाउरी समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.