चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुलिस द्वारा रविवार को रांची के नगड़ी में किसानों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे रोका जा रहा था। इस दौरान चक्रधरपुर पुलिस के एएसआई गंगा राम पूर्ति के नेतृत्य में चेक नाका के पास चार पहिए वाहन और बस की जांच कर रहे थे और आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को चिन्हित कर रोक रहे थे। बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी इलाके में किसानों का आंदोलन होना है। आंदोलन को लेकर आसपास के ज़िलों से समर्थक निकले थे। जिसे विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा डिटेन किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.