बोकारो, फरवरी 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गत् 9 जनवरी को सहायक श्रमायुक्त बोकारो के स्तर पर संपन्न त्रिपक्षीय वार्ता के निर्णय का तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के प्रबंधन द्वारा अनुपालन नहीं करने के विरुद्ध मजदूरों ने शहीद पार्क में बैठक कर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। फुलचंद मुर्मू ने अध्यक्षता की। ठीकेदार मजदूर यूनियन (एटक) के महासचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि तेनुघाट थर्मल के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता श्रम कानून का न सिर्फ उल्लंघन करते हैं बल्कि सरकार के सक्षम अधिकारियों के फैसलों का भी पालन नहीं करते हैं। चमन प्रजापति, जागेश्वर राम, जागेश्वर शर्मा व समीर कुमार हलदार ने भी संबोधित किया। दुलारचंद महतो, सलीम अंसारी, धीरेंद्र प्रसाद, वली वारसी, सोमनाथ मुर्मू, रामकिशन मांझी, मोहन महतो, ललिता देवी, ढेना मांझी, मोइन अंसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.