हल्द्वानी, जनवरी 31 -- नैनीताल। केएमवीएन संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल का विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। शुक्रवार को 210वें दिन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम मुख्यालय नैनीताल में सेवानिवृत हो रहे शेर सिंह राणा की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। शेर सिंह राणा महासंघ के पदाधिकारी भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद भी महासंघ से जुड़े रहेंगे व पौंधारोपण आंदोलन में सहयोग करते रहेंगे। महासंघ के पूर्व महामंत्री गोविंद मेहता ने भी पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए सहयोग दिया। पूर्व महामंत्री व प्रबंधक गुमान सिंह कुमटिया ने भी कहा कि वह पौंधारोपण आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार से मांग करते हैं कि नियमितीकरण की कार्रवाई जल्द की जाए। यहां नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह, मंजुल सनवाल, रामू पंत, अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.