दरभंगा, दिसम्बर 17 -- लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका साफ कहना है कि आस्था और पर्यावरण से जुड़े इस पोखर को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन इसकी शुरुआत प्रशासन को करनी होगी। मतरंजन पोखर का सौंदर्यीकरण न केवल क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अब देखना यह है कि नगर निगम और जिला प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देता है और वर्षों से फाइलों में बंद योजना को जमीन पर उतार पाता है। रहमगंज के लोग आज भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनका मतरंजन पोखर एक बार फिर अपनी पुरानी गरिमा और सुंदरता को प्राप्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...