आगरा, दिसम्बर 22 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोमवार को जयंती मनाते हुए जनजोड़ो यात्रा का समापन किया। जनमंच ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के 25 जिलों में जनजोड़ो यात्रा निकाली थी। अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि आंदोलन की रुपरेखा के लिए कमेठी का गठन किया गया है जो आगरा में महासम्मेलन की तारीख की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिलाए जाने के लिए आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई के रूप में लड़ा जाएगा। जनता को अब एक होना होगा। इस दौरान अधर कुमार शर्मा, हरदयाल सिंह, उदयवीर सिंह, राजू अंसारी, फूल सिंह चौहान, राकेश भटनागर, अरुण पचौरी, दुर्गविजय सिंह भैया आदि मौजूद रहे।...