लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता निजीकरण के खिलाफ आंदोलन और इस दरम्यान अभियंताओं पर की गई कार्रवाइयों को वापस लेने के लिए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने रविवार को बैठक बुलाई है। इसमें सभी जिलों और परियोजनाओं के संयोजक, सह संयोजक और श्रम संघों के घटक हिस्सा लेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि निजीकरण के विरोध में बीते एक साल से निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन की समीक्षा करके आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बहुत से संविदा कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई। कई अभियंताओं के प्रमोशन रोक दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...