हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। शिक्षक फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनीता त्यागी अध्यक्ष उ.प्र. जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अक्षत पांडेय अध्यक्ष उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ तथा श्रद्धा मिश्रा अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ ने की। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया। इसके तहत 22 फरवरी को अपराह्न 2 बजे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीपीसी से मुक्त करने की मांग को लेकर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक काली पट्टी बांध...