बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती। यूजीसी के विवादित रेगुलेशन की वापसी एवं विवादित फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आंदोलन एवं पुतला दहन की चेतावनी के बाद छात्र नेता आदर्श पाण्डेय रूद्र को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा घेरे में ले लिया। दोपहर बाद पुलिस अभिरक्षा में कलेक्ट्रेट पहुंचे आदर्श पांडेय ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि यूजीसी रेगुलेशन एक्ट लागू होने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में पैदा होने वाले द्वेषपूर्ण वातावरण को खत्म करने के लिए वापसी अति आवश्यक है। जो नियम लागू किया गया है वह एकतरफा सामान्य वर्ग को अपराधी घोषित करने की मंशा वाला है। घूसखोर पंडत फिल्म के नाम से स्पष्ट हो रहा है कि ब्राह्मण समाज के प्रति घृणित वातावरण का सृजन हो रहा है। तत्काल प्रभाव से फिल्म पर प्रतिबंध...