लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- लोक जन संघर्ष पार्टी के बैनर तले ग्राम पंचायत बांसगांव की विभिन्न अनियमितताओं के विरोध में चल रहा सत्याग्रह 14 वें दिन भी जारी रहा। तहसीलदार गोला धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। धरना स्थल पर पार्टी महासचिव रामनिवास शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। विद्यालय और पंचायत भवन में मरम्मत व फर्नीचर के नाम पर भुगतान तो निकाल लिया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। उन्होंने विधान परिषद सदस्य द्वारा एक मोहल्ले की गली में लगाए गए इंटरलॉक के शिलान्यास अभिलेख पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि अभिलेखों में इंटरलॉक के साथ नाली निर्माण दर्शाया गया है, जबकि न तो नाली बनी है और न ही यह कार्य नया है। यह कार्य पिछली पंचवर्षीय यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.