मधुबनी, फरवरी 19 -- जयनगर। भाकपा माले के नेतृत्व में महादलित पर्चाधारी परिवारों के चल रहे आंदोलन पर भूषण सिंह प्रखंड सचिव के नेतृत्व में अंचलाधिकारी जयनगर अखिलेश चौधरी से गुरुवार को वार्ता की गयी। बताया गया कि पर्चा वाली भूमि पर 22 वर्ष बाद भी दखल कब्जा प्रशासन के द्वारा नहीं दिलाया गया है। भूमि पर दखल कब्जा के आश मे कई पर्चाधारी का निधन हो चुका है।वहीं स्थानीय प्रशासन और भू-माफिया के मिली भगत से पर्चा वाली भूमि पर अबैध कब्जा कर निजी उपयोग के साथ-साथ गलत खाता - खेसरा दिखा कर एग्रीमेंट के माध्यम से खरीद बिक्री की जा रही है। सीओ ने कहा कि पर्चा बाली भूमि को अमीन से मापी कराने के बाद पर्चाधारियों को भूमि पर दखल कब्जा दिलायी जाएगी। तस्लीम, मोहन राम, अता करीम अंसारी, शिबो देवी, महेंद्री देवी, देब काला देवी, तारा देवी, गीता देवी सहित थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.