बिजनौर, दिसम्बर 15 -- अफजलगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत पंचायत सचिवो ने कार्यालय पंहुचकर बीडीओ को मांग पत्र तथा डोंगल सौंपे। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आंदोलनरत पंचायत सचिवो ने सरकारी कार्य में निजी वाहनों का उपयोग पूरी बंद करने के बाद बीडीओ को मांग पत्र तथा डोंगल सौंप दिए। सोमवार को आंदोलनरत पंचायत सचिव मुख्य रूप से ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने तथा अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ सौंपे जाने का विरोध किया। उनका कहना है कि शासन द्वारा बिना तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए नई प्रणाली थोपने का प्रयास किया जा रहा है। अनुचित और अव्यवहारिक रूप से मूल दायित्वों के अलावा बिना संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागीय कार्य कराने के लिए दबाब बनाया जा रहा है। पंचायत सचिवों का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होन...