पौड़ी, नवम्बर 8 -- तहसील परिसर में रजत जयंती के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 27 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान अपने अनुभवों को साजा किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि महिपाल सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख पोखडा संजय गुसांई, उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी सतपुली के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा, सत्य प्रसाद धस्माना, विनोद धस्माना, पुष्कर सिंह जोशी, बलवीर सिंह नेगी, रत्नमानी भट्ट, तीरथ सिंह राही आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.