रांची, दिसम्बर 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया। सोमवार को बेड़ो विवाह मंडप में झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में रांची जिला में अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही झारखंड अलग प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया। बंधु तिर्की ने कहा कि अब इसे विकास के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के योगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.