सीवान, फरवरी 24 -- आंदर, एक संवाददाता। आंदर थाना क्षेत्र के संजलपुर गांव के समीप रविवार की संध्या एक टेम्पो पेड़ में जाकर टकरा गई, इसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है,पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना कैसे बाद में बताया जा रहा है कि टेंपो में 10 लोग सवार होकर विभिन्न गांव से चूड़ी लहठी बेंचकर चैनपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव जा रहे थे। उस दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ में जाकर टकरा गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरो ने एक को मृत घोषित कर दिया। पांच लोगों का उपचार कर एक को सीवान रेफर कर दिया है। वहीं तीन का इलाज चल रहा है। मृत किशोर की पहचान मध्य प्रदेश के प्रकाश नगर थाना क्षेत्र के बंजारा 17 वर्षीय रितिक कुमार के रूप में हुई है। घायलों की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.