सीवान, फरवरी 23 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि। शनिवार को आंदर प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के बंगरा उज्जैन स्थित साकेत धाम मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं सनातन धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ममौर मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर श्री शिवेश्वर गिरी मौजूद रहे। उनके आगमन पर आयोजकों द्वारा पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सनातन संस्कृति की एकता, सामाजिक समरसता और धार्मिक जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर धर्म और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने हिंदू समाज की मजबूती, आपसी भाईचारा तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.