सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाताआंदर नगगर पंचायत की मुख्य पार्षद चंद्रावती देवी के बेटे पिंटू कुशवाहा द्वारा कार्यालय से विभागीय अभिलेख जबरन उठाकर ले जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए अध्यक्ष के पुत्र के विरुद्ध अविलंब एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संदर्भ में नगर पंचायत आंदर के लेखापाल संतोष कुमार महतो द्वारा दिए गए आवेदन व नगर पंचायत की ईओ के पत्र का उल्लेख किया है। पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि 29 जनवरी को दिन के करीब सवा दो बजे मुख्य पार्षद के बेटे पिन्टू कुशवाहा अचानक से नगर पंचायत कार्यालय में घुस गए। साथ ही लेखापाल की टेबल पर रखे मासिक बोर्ड की बैठक से संबंधित रजिस्टर व सशक्त स्थाई समिति की रजिस्टर को जबरन उठा कर लेते गइ। कई बार इन फाइ...