सीवान, अप्रैल 28 -- आंदर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में शनिवार की देर रात कोल्ड ड्रिंक पीने की विवाद में युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना था कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। और विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी लाठी डंडे से पीट कर गंभीर कर दिया गया। परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ हालत में बेसुध होकर पड़ा हुआ है। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाअध्यक्ष पप्पन कुमार का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है इस मामले में सन लिप्त कोई भी बक्शा नहीं जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.