गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय स्तर पर संचालित निजी अस्पताल परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में जिले में पहली बार आंत का जटिल और सफल ऑपरेशन किया गया। 50 वर्षीय हैसियत अंसारी आठ साल पहले टीबी मरीज थे। उसी क्रम में उन्हें की तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हुई। पिछले साल अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में अचानक ही उन्हें पेट में दर्द होता है। पेट फूलने लगता है। बार-बार उल्टियां और दर्द की शिकायत लेकर वह अस्पताल आए। अस्पताल में जांच में पता चला कि उनके पेट के अंदर छोटी आंत मुड़ गई है और खाना नीचे नहीं जा पा रहा है l अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ निशांत ने इलाज किया। ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि मरीज के लगभग ढाई फीट की छोटी आंत काली पड़ चुकी। उसके बाद मरीज की जान बचाने के लिए उसकी छोटी आंत को काटकर अलग किया जाता है। साथ ही मलद्वार पेट के दाहिन...