संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना के स्थानीय तिराहे पर थाना प्रभारी श्याम मोहन के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस बल ने आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर अभियान चलाकर सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट मूड में दिखी। पुलिस कर्मी सुरक्षा कवच में नजर आए। थाना प्रभारी श्याम मोहन ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए किसी भी सूचना को तत्काल प्रभाव से लागू करके उस पर कन्ट्रोल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना-दुर्घटना की सूचना जैसे ही मिले पुलिस बल एक समयावधि के भीतर ही पहुंचकर जनता की सहायता करें। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से शासनादेश के तहत कानून का पालन करने का भी आह्वान किया। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहकर घटना से बचाव के उपाय भी बताए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.