गाजीपुर, जनवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारियां तेज कर दी है। इस बार बोर्ड ने हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया है। इंटरमीडिएट की तरह बाहरी परीक्षकों की व्यवस्था न करते हुए हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसमें कुल दसवीं में 67 हजार 181 संस्थागत और व्यक्तिगत 167 कुल 67 हजार 340 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जनपद में दो फरवरी से नौ फरवरी तक दसवीं और बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षा करायी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा उनके ही विद्यालयों में कराई जाएगी। इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जहां बाहरी परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.