भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग में एमआईसी-3 के तहत होने वाली आंतरिक परीक्षा में आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं अनुत्तीर्ण हुई हैं। उन छात्राओं को कॉलेज की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी कर छात्राओं को कहा गया है कि वे 26 फरवरी को अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज आएं। दोपहर 2.00 बजे पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया है। प्राचार्य डॉ. निशा झा की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसमें सभी अभिभावकों को आना अनिवार्य किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...