मुंगेर, सितम्बर 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापति ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव ज्योति भवन सेवा केन्द्र, मुंगेर में नवरात्र महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। मुजफ्फरपुर से आई बिहार एवं झारखंड की मुख्य प्रशासिका रानी दीदी ने शक्ति की अवतार मां दुर्गा के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। जबकि संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से आए योगी भाई एवं संजय भाई ने कहा कि नवरात्रि आंतरिक ऊर्जा बढ़ाने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में अपनी आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए नौ दिनों तक भक्ति भाव, उपवास, प्रार्थना और आत्म संयम का अभ्यास करना चाहिए। इससे शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अतिरिक्त साकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना और आत्मविश्वास भी आंतरिक शक्ति को बढ़ाने में सहायक है। नवरात्रि वह पर्व है, जिसमें हम ...