वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। बीएचयू में स्नातक की छात्रा और चोलापुर के हनुमानगंज निवासी आंचल सिंह को 'बेस्ट ऑथर अंडर 25' अवार्ड दिया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 6 से 8 फरवरी के बीच आयोजित 'दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल' में यह सम्मान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं स्पेन के जुआन एंटोनियो मार्च पुजाल ने संयुक्त रूप से दिया। 25 वर्ष से कम आयु के सर्वश्रेष्ठ लेखक की श्रेणी में देशभर से 30 युवा लेखक पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...