रुद्रपुर, फरवरी 8 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। करीब 75 करोड़ की लागत से बन रहे मिल्क एवं आइसक्रीम प्लांट को राजनगर से अन्यत्र शिफ्ट करने के आश्वासन के बाद राजनगर में चल रहा धरना 37वें दिन रविवार को समाप्त कर दिया। बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने रविवार को इसकी घोषणा की। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने करीब मिल्क उत्पाद प्लांट की मंजूरी दी है। शासन ने राजनगर में निरस्त हुए पांच एकड़ पट्टे की भूमि को डेयरी विकास विभाग को हस्तान्तरित की है। निरस्त पट्टे की जमीन में खेती कर रहे चार परिवार व बंगाली कल्याण समिति उन्हें उजाड़ने के बजाय अन्यत्र प्लांट लगाने की मांग को लेकर धरने में बैठे थे। इस आंदोलन को विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला हुआ था। शनिवार को निर्मलनगर में महापंचायत के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्लांट को अन्यत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.