हल्द्वानी, जनवरी 9 -- लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों, मार्ग प्रभारियों और डिपो प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपनिदेशक संजय उपाध्याय की मौजूदगी में दुग्ध गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन व्यवस्था और कोल्ड चेन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को उपभोक्ताओं से अधिक संपर्क कर लैक्टोमीटर और एडल्टरेशन किट के माध्यम से दुग्ध गुणवत्ता की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, विपणन अधीक्षक विजय सिंह चौहान, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, जितेंद्र खोलिया, चंद्र प्रकाश जोशी, महेश पांडे, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, मनोज कुमार, सुदर्शन, पारस, सुम...