कानपुर, नवम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चर्चित आंचल खरबंदा केस में अन्य ससुरालीजन को तलब करने की अर्जी पर अब 28 नवंबर को सुनवाई होगी। न्यायालय ने व्यस्तता के चलते अगली तारीख दी है। अपर जिला जज सप्तम आजाद सिंह की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की 19 नवंबर को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में आंचल के पति सूर्याश, सास निशा, फूफा ससुर भरत ग्रोवर, बुआ सास मीनाक्षी ग्रोवर, उनकी बेटी तान्या ग्रोवर, ननद निकिता कोटवानी, ननदोई पुनीत कोटवानी और अन्नू खुल्लर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने पति सूर्यांश और सास निशा के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी जबकि फूफा भरत ग्रोवर के खिलाफ पूरक चार्जशीट कोर्ट भेज...