मधुबनी, दिसम्बर 10 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने के खजुरा गांव में एक व्यक्ति के आंगन में घुसकर गांव के ही एक मनबढु युवक ने मारपीट व गाली-गलौज किया। मारपीट का कारण किराना दुकान से उधारी नहीं देने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं आरोपित ने किराना दुकानदार विनोद राय के गले में रस्सी फंसाकर चापने लगा। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। फिर पीड़ित विनोद राय ने 112 नंबर पर कॉल किया। तत्क्षण मधेपुर थाना के 112 नंबर वाहन पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी खजुरा गांव पहुंचे तथा आरोपी हरखु मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार विनोद राय ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें खजुरा गांव के ही हरखु मिश्र(40) को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हरखु मिश्र को...