मुजफ्फरपुर, मई 20 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के नवानगर निजामत अशोक चौक के समीप मंगलवार को क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद आंगन जाने पर घर में बंदकर तीन लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। जख्मी शिवम कुमार, उसकी मां कांति देवी तथा बहन मुस्कान कुमारी का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले में कांति देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पड़ोसी और उसकी पत्नी को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गेंद पड़ोसी के आंगन में चला गया। वह गेंद लाने गया तो घर में बंदकर उसकी पिटाई की गई। लड़कों के कहने पर वह अपनी पुत्री के साथ पड़ोसी के घर में गई तो उनको भी पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनलोगों को छुड़ाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.