रांची, सितम्बर 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के कोचा पाकरटोली गांव में गुरुवार सुबह घर के आंगन में खेलते-खेलते मासूम बच्चा आयन झोरा (16 महीना) कुएं में गिर गया। तोरपा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल में जांच कर रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सुबह नौ बजे के करीब बच्चा धर के आंगन में खेल रहा था। कुछ दूरी पर उसके माता-पिता काम कर रहे थे। खेलते-खेलते बच्चा पानी से लबालब भरे कुएं में गिर गया। पिता की नजर उसपर पड़ी तो वे दौड़ कर कुएं के पास पहुंचे और बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलवाकर तुंरत उसे रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया। हालत नाजुक होने पर सदर से रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.