समस्तीपुर, फरवरी 21 -- मोहिउद्दीननगर। प्राथमिक मकतब मस्तलीपुर के प्रांगण में आंगनवाड़ी केन्द्र 44 के बच्चों द्वारा बाल विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जहां नन्हे बच्चों ने नोडल शिक्षक की मदद से आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी से सभी को प्रभावित किया। मेले का वीएसएस के अध्यक्ष आसिया खातून, सचिव फूल शरीना खातून व एचएम राम विनय महतो ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सुंदर मॉडल और चार्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों का आत्मविश्वास और प्रस्तुति शैली देखकर उपस्थित लोग अभिभूत हो गए। एचएम ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और उन्हें नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। अंत में बेहतर प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.