लखीसराय, मार्च 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दस आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गैर संचारी रोग की जांच के लिए कैंप लगाया गया। एएनम के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की सहायता से लोगों के खास कर डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच का कार्य किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सेविकाओं की भी ड्यूटी रहती है और उनको भी आशा काय्रकर्ताओं के साथ प्रतिनियुक्त किया जाता है। सेविकाओं के द्वारा हर केन्द्र पर उपेक्षा बरतने की शिकायत की जा रही है। कॉर्डिनेटर राजेश प्रमाणिक के अनुसार सुंदरपुर बिंद टोली, भगवती स्थान, रामनगर, हल्दी, शाहनगर, गरीबनगर, सलेमपुर पूर्वी और खांड़पर गांवों की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जांच का कार्य गत सोमवार को शाम तक चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.