आजमगढ़, जनवरी 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। आंगनवाड़ी संयुक्त मोर्चा उप्र के आवाह्न पर गुरुवार को आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मेहता पार्क में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष हेमा गुप्ता ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें विगत कई दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का सफल क्रियांवयन करती चली आ रही हैं। इसके बावजूद आज भी आंगनवाड़ी कर्मचारियों को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है, और न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कोई भी काम कर...