कौशाम्बी, मार्च 26 -- स्थानीय ब्लॉक के निजामपुर पुरैनी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए चयन होने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने लेखपाल से सांठगांठ कर फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र बनवा कर नियुक्ति पाने का आरोप लगाया है। उसने सोमवार को डीएम से शिकायत कर अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी राधेश्याम कुशवाहा के मुताबिक उसके गांव में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन फर्जी अभिलेखों के जरिये किया गया है। आरोप है कि उसका जन्म मोहम्मदपुर तालुका अहमदपुर असरौली गांव में हुआ। जबकि महिला की शादी जनपद प्रयागराज के सदर तहसील के चिरला मुंजप्ता गांव में हुआ है। महिला का चिरला मुंजप्ता गांव व मोहम्मदपुर गांव की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अभिलेखों की जांच के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.