मैनपुरी, फरवरी 7 -- ट्रांजिट हॉस्टल में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की जन-समस्याओं की सुनवाई के दौरान जैली-जिरौली निवासी लीलावती ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई बार आवेदन करने के बावजूद पेंशन न मिलने की शिकायत की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला या दिव्यांग को पेंशन और अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों का निस्तारण शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए, किसी भी योजना में अपात्र व्यक्ति लाभान्वित न हो और पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रखा जाए। मंत्री ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल आदि में अवरोध न होने, सड़कें और चकमार्ग कब्जामुक्त रखने, सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा हटाने तथा विरासत और अमल-दरामद के कार्यों में विलंब न होने के भी निर्देश दिए। शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.