औरंगाबाद, अगस्त 31 -- बिहार राज आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार को शहर के डाकबंगला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि आगामी 8 सितंबर को पटना में होने वाले एकदिवसीय प्रदर्शन में सभी सेविका-सहायिकाएं भाग लेंगी। बैठक में सरकार से सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने, एफआरएस कराने में आ रही समस्याओं को दूर करने और अन्य लंबित मांगों के समाधान की अपील की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सविता कुमारी यादव सहित सुधा कुमारी, किरण कुमारी, रेखा कुमारी, हेमलता कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, सूरज यादव, राजीव कुमार रजक, मनोज यादव, रंजीत कुमार सिंह और विनोद कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.